मृत्यु-शोक का BMW Test
ऐसा माना जाता है कि किसी की मृत्यु होने पर जो व्यक्ति उसे जितना अधिक प्यार करता था वह उतना ही अधिक शोक करेगा, यानी शोक की तीव्रता प्रेम की गहराई का पैमाना मानी जाती है।

वास्तव में, किसी की मृत्यु पर शोक दो कारणों से हो सकता है। पहला, आप उसे सच में प्रेम करते थे। दूसरा, उसके चले जाने से आपका कोई काम रुक गया है, आप असहाय महसूस कर रहे हैं।

उदाहरण के लिए, आप अपने कार्यस्थल उसकी गाड़ी में जाते थे। अब आपको चिंता है कि आप कैसे जाएँगे, इसीलिए दुखी हैं। लेकिन, कल्पना करें कि आपके पड़ोस में एक ऐसा व्यक्ति रहता है जिसका कार्यालय आपके कार्यालय के पास ही है, और उसके पास एक BMW कार है। व्यवस्था बन जाती है कि आप उसके साथ जाएँगे।

अब, क्या अपने मृत मित्र के लिए आप पहले जितना ही शोक करेंगे? यदि हाँ, तो आप सच उसे प्रेम करते थे। यदि नहीं, तो वह एक व्यवस्था मात्र थी।

इसका अर्थ यह नहीं है कि जिससे प्रेम करते हैं वह किसी भी रुप में आपकी मदद नहीं करेगा। करेगा, लेकिन उसका मदद करना ही एकमात्र कारण नहीं होगा आपके प्रेम का।