भोजन करते हुए ये निर्देश ध्यान रखें:
1. भोजन धरती पर आसनी बिछाकर उस पर बैठकर करें।
2. शुद्ध, ताजा पका हुआ भोजन करें। बासे भोजन से बचें।
3. कच्चे और पके भोजन का अनुपात ३०-७० का रखें।
4. खाने के पहले मंत्र का उच्चारण करें।
ॐ सह नाववतु ।
सह नौ भुनक्तु ।
सह वीर्यं करवावहै ।
तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै ।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥
5. खाते समय टीवी, मोबाइल इत्यादि न देखें।
6. भोजन धीरे-धीरे, आदरपूर्वक, धन्यवाद के भाव से करें।
7. भोजन आंख बंद कर धीरे धीरे चबाएं। ऐसा करते समय कुछ सोचे न।
8. बीच में बार-बार पानी न पिएं।
9. भोजन करते समय बात बिल्कुल न करें।