Date: 21thMar
Place: Katni (M.P)
काव्या संस्था द्वारा वन्य प्राणियों के लिए सरसवाहि जंगल (कटनी) में निर्मित एक जलाशय। दरअसल, इस जंगल के जीवों को अपनी प्यास बुझाने एक व्यस्त उच्चमार्ग (highway) पार कर एक तालाब तक जाना पड़ता था, जिससे कभी कभी कुछ जीव गंभीर रूप से घायल हो जाते थे या कुछ की मृत्यु हो जाती थी। इसी की रोकथाम के लिए हमारी संस्था ने इस जलाशय का निर्माण किया। हम ये जलाशय गुरुदेव ओशो को आज उनके संबोधि दिवस (enlightenment day) पर समर्पित करते हैं।